- होम पेज पर वापस
- कैंसलेशन पॉलिसी
कैंसलेशन पॉलिसी
English · यह अनुवाद सिर्फ़ सुविधा के लिए है। अगर अंग्रेज़ी और हिंदी में कोई फ़र्क हो, तो अंग्रेज़ी वाला रूप ही मान्य होगा।
ब्यूटी अपॉइंटमेंट
बदलने या कैंसल करने के लिए कृपया कम से कम 24 घंटे पहले अपनी बुकिंग के लिंक से या मैसेज करके बताएँ। देर से कैंसल करने या न आने पर सर्विस का 50% चार्ज लग सकता है।
डिपॉज़िट
ऑनलाइन डिपॉज़िट आपके बिल में जुड़ जाता है। ब्राइडल डिपॉज़िट (30%) शादी से 60 दिन पहले तक वापस मिल सकता है, उसके बाद उसे 12 महीने के अंदर किसी नई तारीख़ में जोड़ दिया जाता है।
सिलाई
सिलाई का डिपॉज़िट (50%) कपड़ा कटने तक वापस मिल सकता है। अर्जेंट ऑर्डर का काम शुरू होने के बाद पैसा वापस नहीं होता।
अगर हमें बदलाव करना पड़े
अगर हमें आपका अपॉइंटमेंट बदलना या कैंसल करना पड़े, तो आप नया समय चुन सकती हैं या जो भी भुगतान किया है उसका पूरा रिफ़ंड ले सकती हैं।
